डीग जिला: सामान्य परिचय

डीग जिला अगस्त 2023 में भरतपुर जिले के पुनर्गठन के पश्चात राजस्थान के 38वें प्रशासनिक जिले के रूप में अस्तित्व में आया। इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,169 वर्ग किलोमीटर है। डीग जिले की भौगोलिक सीमाएं उत्तर में हरियाणा के नूंह (मेवात जिले) से, पूर्व में उत्तर प्रदेश के मथुरा एवं आगरा जिलों से, दक्षिण में भरतपुर जिले से तथा पश्चिम में अलवर एवं नवगठित खैरथल-तिजारा जिलों से स्पर्श करती हैं।

भौतिक दृष्टि से यह क्षेत्र यमुना के जलोढ़ कछारी मैदान और प्रायद्वीपीय भारत की प्राचीनतम अरावली पर्वतमाला का एक विशिष्ट संक्रमण क्षेत्र है। कामां और पहाड़ी तहसीलों में अरावली की अवशिष्ट क्वार्टजाइट पर्वत शृंखलाएं एक प्राकृतिक दीवार का निर्माण करती हैं।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट (राजस्व प्रशासन)

जिले में राजस्व प्रशासन एवं प्रशासनिक संरचना के अंतर्गत डीग जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय स्थापित किया गया है। डीग जिला मुख्यालय पर ही अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय भी स्थापित है। जिला कलक्टर के नीचे जिला राजस्व शाखा एवं जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जिला कोषाधिकारी कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

डीग जिले में डीगई कामां, कुम्हेर, नगर, पहाड़ी तथा सीकरी में उपजिला कलक्टर (उपखंड अधिकारी) कार्यालय स्थापित किया गई हैं। डीग जिले में 9 तहसीलें कार्यरत हैं- 1. डीगई 2. कुम्हेर, 3. कामां, 4. पहाड़ी, 5. नगर (ब्रजनगर), 6. सीकरी, 7. जुरहरा, 8. जनूथर, 9. रारह।

जिले के समस्त उपखंड एवं तहसील कार्यालयों के साथ उप-पंजीयक कार्यालय स्थापित किए गए हैं जहाँ पंजीयन एवं मुद्रांक संबंधी कार्य होते हैं।

पुलिस तंत्र

जिले में कानून-व्यवस्था का संचालन करने में जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट की सहायता के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस तंत्र स्थापित किया गया है। डीग जिला मुख्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यालय स्थापित किया गया है जो सम्पूर्ण जिले में कानून-व्यवस्था स्थापित करने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करता है।

डीग जिला मुख्यालय पर ही पुलिस लाइन स्थापित की गई है। इसका उपयोग पुलिस बल की तैनाती, रिजर्व बल और संबंधित व्यवस्थाओं के लिए किया जाता है। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जिला साइबर अपराध पुलिस सैल भी स्थापित की गई है।

जिला मुख्यालय पर ही एक पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो आपातकालीन सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है तथा पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करता है। डीग जिले में चार पुलिस वृत्त हैं- डीग वृत्त, कामां वृत्त, नगर वृत्त, पहाड़ी वृत्त।

डीग जिले के प्रमुख पुलिस थाने इस प्रकार हैं-

पुलिस वृत्त डीग: थाने- डीगई सदर डीगई खोह, कुम्हेर तथा साइबर पुलिस थाना डीग।

पुलिस वृत्त कामां: थाने- कामां, जुरहरा।

पुलिस वृत्त नगर: थाने- नगर, सीकरी, जनूथर, जालूकी।

पुलिस वृत्त पहाड़ी: थाने- पहाड़ी, गोपालगढ़, कैथवाड़ा।

पंचायत समितियाँ

डीग जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पांच पंचायत समितियों का गठन किया गया है- डीगई कामां, कुम्हेर, नगर-पहाड़ी (नगर), पहाड़ी।

विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र

डीग जिले में कुल 3 विधानसभा क्षेत्र हैं – (1.) कामां (70), (2.) नगर (71), (3.) डीग-कुम्हेर (72). ये तीनों विधानसभा क्षेत्र भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं जो कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में डीग जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ भरतपुर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र तथा अलवर जिले का एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

राजस्थान सरकार के प्रमुख जिला स्तरीय कार्यालय

1. जिला परिषद एवं ग्रामीण विकास कार्यालय

2. जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा सूचना केन्द्र

3. जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा)

4. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय

5. जिला महिला एवं बाल विकास / ICDS संबंधी कार्यालय

6. जिला समेकित बाल विकास सेवा कार्यालय

7. जिला आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा कार्यालय

8. जिला रसद अधिकारी कार्यालय

9. सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कार्यालय

10. जिला कृषि कार्यालय

11. पशुपालन विभाग कार्यालय

12. उद्यानिकी विभाग कार्यालय

13. खान एवं भू-विज्ञान विभाग की संबंधित इकाई

14. सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का संबंधित खंडीय कार्यालय

15. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) का संबंधित कार्यालय

16. विद्युत वितरण निगम का संबंधित कार्यालय

17. वन विभाग का संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय

18. श्रम विभाग का संबंधित कार्यालय

जिला प्रशासन से सम्बन्धित जानकारियों के महत्वपूर्ण पोर्टल

1. सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग — डीग के जिला कार्यालय और पदाधिकारियों का विवरण।

2. राजस्थान सरकार का प्रशासनिक संगठन पोर्टल — विभागवार कार्यालयों की संरचना।

डीग जिले में केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यालय

1. डाक विभाग — डाकघर (India Post)

2. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)

3. भारतीय खाद्य निगम (FCI)

4. केंद्रीय विद्यालय संगठन का विद्यालय

5. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)

6. आयकर विभाग का स्वतंत्र कार्यालय

7. केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) कार्यालय

Dr. Mohanlal Gupta
Dr. Mohanlal Guptahttps://rajasthanhistory.com
डॉ. मोहनलाल गुप्ता राजस्थान के जाने-माने इतिहासकार एवं लेखक हैं। उनकी सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं तथा पत्र-पत्रिकाओं में हजारों आलेख प्रकाशित हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

21,585FansLike
2,651FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles