Monday, February 17, 2025
spot_img
Home मारवाड़ फलौदी जिला

फलौदी जिला

फलौदी जिला वर्ष 2023 में जोधपुर जिले से अलग होकर अस्तित्व में आया है। रियासती काल में यह राठौड़ राजपूतों द्वारा शासित क्षेत्र था। जिला मुख्यालय फलौदी को नमक उत्पादन के लिए जाना जाता है तथा इसे नमक नगरी कहा जाता है। फलौदी भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक हैं। वर्ष 2022 में फलौदी कस्बे का तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया। फलौदी को भारत के सबसे शुष्क स्थान के रूप में भी जाना जाता है।

फलौदी जिले के मुख्य कस्बों में फलौदी, बाप और लोहावट और मुख्य गांवों में हिंडाल गोल, लोर्डियां, रामदेवरा, पीलवा, सांवरीज, देचू, ढढू, जाम्बा खीचन, बाप, लोहावट, जालोड़ा खारा छीला, बैंगटी जागरियॉं बावड़ी कुशलावा आदि सम्मिलित हैं।

फलौदी का प्राचीन नाम विजयनगर था। मान्यता है कि फलवृद्धिका देवी के नाम पर इस गांव का नाम रखा गया था जो बिगड़ कर फलौदी हो गया। यह भी मान्यता है कि ईस्वी 1458 में सिद्धू कल्ला ने अपनी विधवा पुत्री फला के नाम पर फलौदी गांव की स्थापना की। फलौदी एवं खींचन गांवों में प्रति वर्ष साइबर क्रेन नाम पक्षी शीत-प्रवास के लिए आता है जिसे स्थानीय भाषा में कुर्जा कहा जाता है।

1962 की भारत-चीन की लड़ाई में शहीद हुए मेजर शैतान सिंह फलोदी के निकट बाणासर गांव के रहने वाले थे। अब यह गांव शैतान सिंह नगर कहलाता है। मेजर शैतानसिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला।

- Advertisement -

Latest articles

शेखावतों के लघु दुर्ग - www.rajasthanhistory.com

शेखावतों के लघु दुर्ग

0
शेखावत आम्बेर के कच्छवाहा शासक वंश की ही एक शाखा है। इनका कोई बड़ा स्वतंत्र राज्य नहीं था। ये स्थानीय शासकों की तरह शासन...
- कोलवी की बौद्ध गुफाएं www.rajasthanhistory.com

झालावाड़ की बौद्ध गुफाएं

0
झालावाड़ की बौद्ध गुफाएं उस भूभाग में स्थित हैं जो छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इन पहाड़ियों के बीच कई ऐसे स्थान मिले...
भूमिका - राजस्थान में बौद्ध - www.rajasthanhistory.com

भूमिका – राजस्थान में बौद्ध स्मारक तथा मूर्तियाँ

0
भूमिका - राजस्थान में बौद्ध स्मारक तथा मूर्तियाँ पृष्ठ पर डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक राजस्थान में बौद्ध स्मारक तथा मूर्तियाँ की भूमिका...
अकेलगढ़ - www.rajasthanhistory.com

अकेलगढ़

0
अकेलगढ़ नाम से दो दुर्ग मिलते हैं। ये दोनों दुर्ग हाड़ौती क्षेत्र में चम्बल के किनारे हैं तथा भीलों के बनाए हुए हैं। अब...
माण्डलगढ़ दुर्ग - www.rajasthanhistory.com

माण्डलगढ़ दुर्ग

0
मेवाड़ के महाराणा अड़सी (अरिसिंह द्वितीय) (ई.1761-73) ने मेहता अगरचंद को माण्डलगढ़ दुर्ग का दुर्गपति नियुक्त किया।
// disable viewing page source