Friday, November 14, 2025
spot_img
Home इतिहास प्रागैतिहासिक खण्ड

प्रागैतिहासिक खण्ड

प्रागैतिहासिक खण्ड मानव इतिहास के उस कालखण्ड को कहा जाता है जब मनुष्य पत्थरों के उपकरण एवं औजार काम में लेता था। उसने खेती करना, कपड़े बुनना, घर बनाना आदि कार्य नहीं सीखे थे।
लगभग पूरे राजस्थान में प्रागैतिहासिक बस्तियां अथवा प्रागैतिहासिक युग के पुरातत्व साक्ष्य प्राप्त होते हैं किंतु इनकी संख्या अरावली पर्वत के पूर्वी भाग में अधिक है। प्रागैतिकासिक काल के मानवों की अधिकांश बस्तियाँ उन पहाड़ी क्षेत्रों में हैं जो किसी नदी के तटवर्ती क्षेत्र में स्थित हैं।
राजस्थान में प्रागैतिहासिक खण्ड की बस्तियों में मध्य युगीन एवं नूतन युगीन बस्तियाँ अधिक संख्या में मिली हैं। राजस्थान में पुरा युगीन बस्तियां नहीं मिली हैं किंतु उस युग के कुछ औजार यत्र-तत्र प्राप्त हुए हैं।
पश्चिमी राजस्थान में प्रागैतिहासिक खण्ड की बस्तियां लूनी नदी एवं उसकी सहायक नदियों के बहाव क्षेत्र में प्राप्त होती हैं। इनमें से बहुत सी बस्तियों पर बाद में रेत के टीले फैल गए जिसके कारण इन बस्तियों का पता लगाना कठिन है। इसी प्रकार बहुत सी बस्तियों पर तृतीय कांस्य कालीन अर्थात् सैंधव कालीन बस्तियां बस गईं। इन समस्त कारणों से पश्चिमी राजस्थान में प्रागैतिहासिक बस्तियों के अवशेष बहुत कम संख्या में खोजे जा सके हैं।

- Advertisement -

Latest articles

नागौर का हस्तशिल्प - www.rajasthanhistory.com

नागौर का हस्तशिल्प

0
नागौर का हस्तशिल्प भारतीय इतिहास की मुख्य धारा से जुड़ा हुआ है। मकराना के संगमरमर ने संसार को आगरा का ताजमहल तथा कलकत्ता का...
मकराना से प्राप्त शिलालेख - www.rajasthanhistory.com

मकराना से प्राप्त शिलालेख

0
मकराना से प्राप्त शिलालेख : इस ब्लॉग में प्रयुक्त सामग्री डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित ग्रंथ नागौर जिले का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास से...
केकींद से प्राप्त अभिलेख - www.rajasthanhistory.com

केकींद से प्राप्त अभिलेख

0
केकींद से प्राप्त अभिलेख : इस ब्लॉग में प्रयुक्त सामग्री डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित ग्रंथ नागौर जिले का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास से...
नागौर से प्राप्त शिलालेख - www.bharatkaitihas.com

नागौर से प्राप्त शिलालेख

0
नागौर से प्राप्त शिलालेख : इस ब्लॉग में प्रयुक्त सामग्री डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित ग्रंथ नागौर जिले का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास से...
बड़ी खाटू के शिलालेख - www.bharatkaitihas.com

बड़ी खाटू के शिलालेख

0
बड़ी खाटू के शिलालेख : बड़ी खाटू को खाटू कलां भी कहते हैं। बड़ी खाटू नागौर जिले की जायल तहसील में स्थित है। बड़ी...
// disable viewing page source