Wednesday, April 8, 2026
spot_img
Home ढूंढाड़ कोटपूतली-बहरोड़ जिला

कोटपूतली-बहरोड़ जिला

राजस्थान बनने से पहले इस क्षेत्र का कुछ भाग जयपुर रियासत में तथा कुछ भाग अलवर रियासत में स्थित था। राजस्थान बनने के बाद अलवर रियासत वाला भाग अलवर जिले में तथा जयपुर रियासत वाला भाग जयपुर जिले में रखा गया। वर्ष 2023 में अलवर तथा जयपुर जिलों का पुनर्गठन करके कोटपूतली-बहरोड़ जिला बनाया गया। इस नए जिले का नामकरण जिले के दो सबसे महत्वपूर्ण कस्बों कोटपूतली और बहरोड़ के नाम को मिलाकर किया गया है।
यह जिला राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है तथा तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। साबी नदी इस जिले के बीच में से होकर बहती है।
साबी नदी के क्षेत्र में स्थित होने से इस क्षेत्र को कोटपूतली-बहरोड़ को साबी-कांठा का क्षेत्र भी कहा जाता है।
इस जिले में कोटपूतली, बहरोड़, नीमराना, बानसूर, मांढण, पावटा, विराटनगर और नारायणपुर नामक आठ तहसीलें सम्मिलित की गई हैं। बहरोड़, नीमराना, बानसूर तथा मांढण तहसीलों का क्षेत्र राठ क्षेत्र कहलाता है। राठ क्षेत्र की मुण्डावर तहसील को खैरथल-तिजारा नामक नवीन जिले में सम्मिलित किया गया है।

No posts to display

- Advertisement -

Latest articles

मेवाड़ भील कोर - bharatkaitihas.com

मेवाड़ भील कोर

0
मेवाड़ भील कोर की स्थापना ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा मेवाड़ के महाराणा की सहमति पर की गई थी। इससे मेवाड़ राज्य भीलों के उपद्रवों...
अजमेर का वृहत् इतिहास - अनुक्रमणिका rajasthanhistory.com

अजमेर का वृहत् इतिहास – अनुक्रमणिका

0
इस पृष्ठ पर डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक अजमेर का वृहत् इतिहास - अनुक्रमणिका दी जा रही है। आप यह पुस्तक अमेजन डॉट...
डिंगल कोश - rajasthanhistory.com

डिंगल कोश और उनके रचनाकार

0
डिंगल भाषा के साहित्य को समझने के लिए विविधि रचनाकारों ने अलग-अलग कालखण्डों में अनेक प्रकार के ‘ डिंगल कोश ' तैयार किए। यहाँ...
राजस्थानी भाषा के सात ग्रंथ - rajasthanhistory.com

राजस्थानी भाषा के सात ग्रंथ

0
राजस्थानी भाषा के प्राचीन ग्रंथ मुख्यतः डिंगल‑पिंगल परंपरा, ख्यात और रासो साहित्य के रूप में मिलते हैं। नीचे राजस्थानी भाषा के सात ग्रंथ संक्षिप्त...
राजस्थान में सूखे की समस्या - www.rajasthanhistory.com

राजस्थान में सूखे की समस्या और समाधान

0
राजस्थान में सूखे की समस्या सदियों पुरानी है। इस आलेख में राजस्थान में सूखे और अकाल की समस्या के कारण, प्रभाव और पारंपरिक जल...
// disable viewing page source