झुंझुनूं जिला शेखावाटी सांस्कृतिक क्षेत्र में स्थित है। रियासती काल में इस जिले पर जयपुर के कच्छवाहा शासकों की शेखावत शाखा शासन करती थी। कच्छवाहा राजकुमार शेखा के वंशज शेखावत कहलाते हैं।
झुंझुनूं जिले का क्षेत्रफल 5,928 वर्ग किलोमीटर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झुंझुनूं जिले की जनसंख्या 2,137,045 है। बगड, बख्तावरपुरा, चिडावा, पिलानी, उदयपुरवाटी, मंडावा, नवलगढ़ तथा तोगड़ा कलां आदि कस्बे झुंझुनूं जिले के प्रमुख कस्बे हैं। जिला मुख्यालय झुंझुनूं ही इस जिले का सबसे बड़ा नगर है।