Monday, November 3, 2025
spot_img

मारवाड़

मारवाड़ सांस्कृतिक क्षेत्र रेगिस्तान के पूर्वी किनारे की तरफ स्थित है। संस्कृत ग्रंथों में मरुस्थल को मरुवार कहा गया है जिसका अर्थ है मृत्यु का स्थल। राजस्थान बनने से पहले यह क्षेत्र जोधपुर रियासत के अधीन था जिसका प्राचीन नाम मारवाड़ रियासत था। इस रियासत की स्थापना राठौड़ों ने की थी। मालानी के राजकुमार राव चूण्डा ने मण्डोर पर अधिकार करके इस राज्य की स्थापना की। बाद में उसके वंशज जोधा ने ई.1459 में जोधपुर बसाया।

जोधपुर राज्य के राजस्थान में विलीनीकरण के बाद इसमें से जोधपुर, पाली, जालोर, नागौर तथा बाड़मेर जिलों का निर्माण किया गया था। वर्तमान में मारवाड़ सांस्कृतिक क्षेत्र के जिलों की स्थिति इस प्रकार है-

जोधपुर संभाग: जोधपुर संभाग में जोधपुर राज्य में से बनाए गए जोधपुर, पाली, जालौर फलौदी, बालोतरा तथा बाड़मेर जिले रखे गए हैं।

अजमेर संभाग: जोधपुर राज्य में से बनाए गए नागौर तथा डीडवाना-कुचामन जिले अजमेर संभाग में रखे गए हैं।

आजादी से पहले जैसलमेर एक अलग रियासत थी। आजादी के बाद जैसलमेर को अलग जिला बनाया गया तथा उसे जोधपुर संभाग में रखा गया।

आजादी से पहले सिरोही एक अलग रियासत थी, आजादी के बाद सिरोही जिले का गठन किया गया तथा इसे जोधपुर संभाग के अंतर्गत रखा गया है।

- Advertisement -

Latest articles

डीडवाना से प्राप्त शिलालेख - www.rajasthanhistory.com

डीडवाना से प्राप्त शिलालेख

0
डीडवाना पहले नागौर जिले का अंग था किंतु कुछ वर्ष पहले इसे डीडवाना-कुचामन नाम से अलग जिला बना दिया गया है। प्रस्तुत आलेख में...
विविध स्थलों से प्राप्त अभिलेख - www.bharatkaitihas.com

विविध स्थलों से प्राप्त अभिलेख

0
विविध स्थलों से प्राप्त अभिलेख : नागौर जिले के बहुत से कस्बों एवं नगरों से बड़ी संख्या में शिलालेख आदि प्राप्त हुए हैं। कुछ...
नागौर का संदर्भ साहित्य - www.rajasthanhistory.com

नागौर का संदर्भ साहित्य

0
नागौर का संदर्भ साहित्य नागौर का इतिहास लिखने के लिए अत्यंत उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाता है। इस आलेख में डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित...
राजस्थान में कुषाण आधिपत्य - www.rajasthanhistory.com

राजस्थान में कुषाण आधिपत्य

0
बहुत से विद्वान राजस्थान में कुषाण आधिपत्य का होना स्वीकार करते हैं किंतु इस सम्बन्ध में उनके द्वारा जो तर्क दिए जाते हैं, वे...
बहज की महाभारतकालीन सभ्यता - rajasthanhistory.com

बहज की महाभारतकालीन सभ्यता

0
ब्रजभूमि के चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में गोवर्धन से डीग आते समय बहज गांव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा बहज की महाभारतकालीन सभ्यता खोजी...
// disable viewing page source