राजस्थान का निर्माण होने से पहले भीलवाड़ा जिला मेवाड़ रियासत के अधीन था। आजादी के बाद जिलों का निर्माण हुआ तथा जिलों को संभागीय व्यवस्था के अंतर्गत समायोजित किया गया। वर्तमान समय में भीलवाड़ा जिला अजमेर संभाग के अंतर्गत है। भीलवाड़ा सूती कपड़ा तैयार करने के लिए देश भर में प्रसिद्ध है।